फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One dengue and two typhoid patients were found in the district

जिले में एक डेंगू और दो टाइफाइड के मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
One dengue and two typhoid patients were found in the district
संभल। जिला अस्पताल में एक डेंगू व दो टाइफाइड के मरीज मिले हैं। डेंगू और टाइफाइड पीड़ित मरीजों को उपचार दिया गया है। साथ ही बचाव के तरीके चिकित्सक ने बताए हैं। मालूम हो जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 398 मरीज पहुंचे। इसमें 118 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई। बुखार की चपेट में 23 बच्चे भी मिले हैं। डेंगू की पुष्टि गांव फिरोजपुर निवासी 32 वर्षीय युवक में हुई है। ओपीडी कर रहे चिकित्सक ने तेज बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच कराई। इसके अलावा कुछ मरीजों की टाइफाइड की जांच कराई गई। टाइफाइड की 17 जांचे की गईं। इसमें दो मरीज टाइफाइड बुखार से पीड़ित मिले। इसके अलावा मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला। अब तक जिले में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या दस हो चुकी है। इसमें दो लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed