{"_id":"5e9200058ebc3e76b14a4876","slug":"one-death-in-sambhal-sambhal-news-mbd3458728156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट फैक्टरी में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट फैक्टरी में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली स्थित एक मीट फैक्टरी में मजदूर के मौसेरे भाई की अचानक मौत हो गई है। इसकी जानकारी फैक्टरी में मौजूद अन्य लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे गांव चिमियावली स्थित अल रहमान मीट फैक्टरी में बिहार के पश्चिम चंपारन निवासी ऐजाज उल गद्दी (20) पुत्र लाल मोहम्मद गद्दी की मौत हो गई।
युवक अपने मौसेरे भाई सद्दाम गद्दी के पास बिहार से मिलने आया था। मीट फैक्टरी में मजदूरी करने वाले सद्दाम गद्दी ने बताया कि उनका मौसेरा भाई लॉक डाउन से पहले संभल उनसे मिलने के लिए आया था। अचानक लॉक डाउन हो गया तो तब से मीट फैक्टरी में साथ ही रह रहा था। शुक्रवार की रात को वह दोनों भोजन कर रहे थे। ऐजाज ने भोजन करने के बाद खड़े होकर पानी पिया और हिचकी आते ही गिर गया।
आनन-फानन में संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद बिहार के लिए भेजा जाएगा। क्योंकि युवक का परिवार वहीं रहता है।