{"_id":"5e1a2e348ebc3e880f0050f7","slug":"one-death-in-road-accient-chandausi-news-mbd3360110190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में हलवाई कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में हलवाई कारीगर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। सड़क हादसे में हलवाई कारीगर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसा गांव रायपुर कलां के निकट हुआ। मृतक हलवाई कारीगर था।
शुक्रवार की देर रात डायल 112 पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रायपुर कलां के निकट सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घायल पड़ा हुआ है। इस बीच 108 नंबर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिटी इंचार्ज सुंदर लाल ने बताया कि शव की शिनाख्त कराई गई। मृतक कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी हलवाई कारीगर गट्टू उर्फ अली मोहम्मद (45) तौर पर हुई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के मुताबिक अली मोहम्मद के छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनकी परवरिश पर संकट रहेगा। यदि कोई सरकारी मदद मिल जाए, तो परिवार वालों को कुछ राहत मिल सकेगी। प्रभारी निरीक्षक रकम सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।