{"_id":"5efa3bb78ebc3e42fe276a52","slug":"one-death-in-road-accident-sambhal-news-mbd3541714194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
संभल/गुन्नौर। गुन्नौर कस्बे में रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव कब्जे में लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार को करीब रात नौ बजे गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी सद्दीक (38) पुत्र सकीरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक गांव निवासी अपने दोस्त नवाब सिंह पुत्र श्योदान के साथ गांव से गुन्नौर आ रहा था।
जैसे ही गुन्नौर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सद्दीक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नवाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक किसी काम से गुन्नौर गया था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर दी गई।