फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in road accident

नील गाय बाइक से टकराई, बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
one death in road accident
संभल/गुन्नौर। धनारी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-अलीगढ़ मार्ग पर बाइक से नील गाय टकरा गई। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। अलीगढ़ में महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है। शनिवार को दोपहर बबराला निवासी रेशमा (70) पत्नी रामवीर सिंह अपने भतीजे काले के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर किसी काम से गई थीं। दोपहर को घर लौटते समय गांव धनारी के नजदीक अचानक मुख्य मार्ग पर नील गाय बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा देख राहगीरों ने घायलों को बबराला भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को अलीगढ़ लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला का एक घर गांव अर्जुनपुर में भी है। वहां किसी काम से गई थीं। बबराला लौटते समय हादसा हो गया जिसमें मौत हो गई। वहीं बाइक चालक की हालत में सुधार है। अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed