फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in road accident in sambhal bahajoi

एनएच पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
one death in road accident in sambhal bahajoi
बहजोई। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ रही। परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई की ओर से पुलिस को हादसे की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 2 बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच भरतरा चुंगी के निकट एक बाइक में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर जबर्दस्त थी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्साधिकारी डा. खेलेंद्र सक्सेना ने घायल युवक देवराज पुत्र रामप्रसाद (20) निवासी गांव प्रह्लादपुर थाना बनियाठेर को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। मृतक के भाई धन्नू सिंह की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं तहरीर में मृतक के भाई का कहना है कि उसका भाई देवराज किसी काम से बहजोई आया था। दोपहर के समय बहजोई से वापस गांव जाते समय रास्ते में हादसा हो गया और उसके भाई की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed