फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in road accident

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
one death in road accident
बहजोई। कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसा एनएच पर गांव खजरा-खाकम के निकट हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम पौने सात बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-बबराला के बीच गांव खजरा-खाकम के निकट एक कैंटर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। इस बीच बाइक सवार चालक देवेंद्र पुत्र भूप सिंह (25) निवासी गांव कान्हू-धामपुर कोतवाली बहजोई की मौत हो गई, जबकि नरेश पुत्र हरद्वारी घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

वहीं चालक कैंटर लेकर मौके से फरार हो गया। पाठकपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कैंटर की काफी तलाश की, लेकिन कैंटर हाथ नहीं लगा। फिलहाल क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं लोगों का कहना था कि यदि देवेंद्र हेलमेट लगाए होता, तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed