{"_id":"5ecc08878ebc3e77cf678ed9","slug":"one-death-in-road-accident-chandausi-news-mbd350374987","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/धनारी। ईद मिलकर घर जा रहे बाइक सवार पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
थाना हयातनगर के गांव रुदाइन निवासी हाजिर (28) पुत्र इस्माइल अपने साले शाहिद निवासी ईदगाह कालोनी बहजोई के साथ गांव बगडेर का घेर में अपने मौसेरे ससुर के यहां ईद मिलने गया था। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव बगडेर की घेर से हाजिर अपने साले शाहिद के साथ घर जाने को तैयार हुआ, तो मौसेरी सास साजिया व मौसेरा साला आसिफ नौ वर्ष भी बाइक पर बैठ गए।
बाइक सवार चारों लोग करीब साढ़े तीन बजे धनारी-भिरावटी के बीच आरथल चौराहे पर पहुंचे तो उनकी बाइक पिकअप की चपेट में गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार हाजिर की मौके पर ही मौत हो गई। महिला साजिया 32 वर्ष, शाहिद 20 वर्ष, आसिफ नौ वर्ष घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को बहजोई अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।