{"_id":"5dd437898ebc3e548170e402","slug":"one-death-in-road-accident-chandausi-news-mbd329848447","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
मृतक शकील का फाइल फोटो।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। जरगांव रोड ग्राम रुस्तमपुर बरौली के पास पिकअप ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना बनियाठेर के गांव जनेटा निवासी शकील (35) पुत्र जमील अहमद टेंट हाउस पर काम करता था। उसका टेंट का कार्य ग्राम बरौली रुस्तमपुर में चल रहा था। मंगलवार की दोपहर एक बजे शकील काम देखने अपने गांव से रुस्तमपुर बरौली जा रहा था।
बाइक सवार शकील जब गांव के नजदीक पहुंचा तो बिलारी कोतवाली क्षेत्र में जरगांव की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शकील गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप को छोड़कर वहां से भाग गया।
इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जरगांव चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए बिलारी के सरकारी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शकील की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। शकील अपने पीछे पत्नी जेयरा और तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। जिसमें एक आठ माह का मासूम भी है।