फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death due to corona and 14 new cases is found in sambhal

कोरोना संक्रमित व्यक्ति की टीएमयू में उपचार के दौरान मौत, सात नए संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
one death due to corona and 14 new cases is found in sambhal
संभल। टीएमयू में भर्ती संभल निवासी कोरोना संक्रमित की 48 वर्षीय जींस कारोबारी की मौत हो गई। शव को संभल लाने की तैयार की जा रही है। जनपद में शुक्रवार को 14 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। उनका आंकड़ा बढ़कर 1338 हो गई।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला कोट पश्चिम 48 वर्षीय जींस कारोबारी किडनी की समस्या से पीड़ित थे। उनके भाई ने बताया कि दिल्ली के निजी अस्पताल में उनका काफी समय से उपचार चल रहा था। वही उपचार के दौरान 15 अगस्त को कोराना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था तथा 16 अगस्त को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। वहां खर्च अधिक होने के कारण उन्हें कोरोना के उपचार के लिए टीएमयू में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 9.40 बजे उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका शव लाने के लिए एंबुलेंस को टीएमयू भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में चंदौसी के मोहल्ला आनंद विहार कालोनी निवासी 42 वर्षीय महिला, संभल के मोहल्ला कोर्ट पूर्वी निवासी 55 वर्षीय महिला, संभल के रसूलपुर धात्रा निवासी 40 वर्षीय महिला, संभल के मोहम्मदपुर खासपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, चंदौसी के मोहल्ला देवी निवासी शहबाजपुर कलां निवासी 22 वर्षीय युवक, संभल के मोहल्ला बरेली सराय निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में लगी हैं। इस काम में मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम ने लोगों को चिन्हित किया। उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed