फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death and one injured in road accident in chandausi

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
one death and one injured in road accident in chandausi
जुनावई/चंदौसी। मेरठ-बदायूं हाइवे पर गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के घोंसली वाहन गांव निवासी गोपी साथी राज चौधरी निवासी हैज नगला मुरादाबाद के साथ शाम करीब सात बजे अपने गांव जा रहा था। दोनों बाइक सवार जब मेरठ-बदायूं हाइवे पर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को जुनावई राजकीय चिकित्सालय भेजा। लेकिन यहां से दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान राज चौधरी की रात में मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम अलीगढ़ मेडिकल कालेज में ही कराया जा रहा है। लोगों के मुताबिक शक के आधार पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जुनावई चौकी प्रभारी अनोखे लाल ने बताया कि युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed