फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One-day second camp (youth for skill development) of National Service Scheme Unit of MGM College of the city was organized at Alam Sarai Dehat.

Sambhal News: देश आत्मनिर्भर होगा तो रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
One-day second camp (youth for skill development) of National Service Scheme Unit of MGM College of the city was organized at Alam Sarai Dehat.
संभल। नगर के एमजीएम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय द्वितीय शिविर (कौशल विकास के लिए युवा) आलम सराय देहात में आयोजित किया गया। पहले सत्र में स्वयं सेविका प्रिया, प्रिया भारद्वाज, अमन सागर, रवि, सलोनी, सुमित, मोहित, नाजुक, निदा आदि स्वयं सेवक-सेविकाओं ने आत्मनिर्भर भारत विषय के अंतर्गत हस्तशिल्प कला का परिचय दिया। उन्होंने कागज के फूल, झालर, बुके, कंडील, कार्ड आदि बनाकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया। दूसरे सत्र में आत्मनिर्भर भारत व युवा पीढ़ी विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें स्वयं सेविका तैबा और अलीशा ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। प्रिया ने कहा कि यदि हमारा देश आत्मनिर्भर होगा तो भारत को बाहरी देशों से मदद की मांग नहीं करनी पड़ेगी। स्वयं सेविका निदा ने कहा कि भारत के लोग यदि आत्मनिर्भर होंगे तो देश गरीबी से मुक्त होगा, साथ ही युवाओं को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। सलोनी ने कहा कि आत्मनिर्भर होने पर हमें दूसरों पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं होगी और हर परेशानी में हम मजबूती से खड़े रह सकेंगे। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अनुभा गुप्ता ने आत्मनिर्भर भारत का अर्थ स्वयं सेवकों को समझाते हुए बताया कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में सारे विश्व में हर किसी के खाने-पीने और रहने की परेशानी पैदा हो गई थी। महामारी के इस संकट को देखते हुए भारत के प्रत्येक जन को आत्मनिर्भर होने की महती आवश्यकता है। तभी भारत एक आत्म निर्भर राष्ट्र के रूप में उभरेगा। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद उमर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed