{"_id":"607f29348ebc3e82aa0eb7d4","slug":"one-cow-die-to-fire-and-two-injured-chandausi-news-mbd386944261","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर की पशुशाला में आग से जलकर एक गाय मरी, दो पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर की पशुशाला में आग से जलकर एक गाय मरी, दो पशु झुलसे
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। क्षेत्र के गांव दियौरा खास में छप्पर की पशुशाला में आग लग गई। आग से पशुशाला में बंधी एक गाय की जलकर मौत हो गई और दो पशु झुलस गए। साथ में अन्य सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है।
गांव दियौरा खास निवासी रामौतार सिंह ने घर के आंगन में ही पशुओं के लिए छप्पर डालकर पशुशाला बना रखी है। मंगलवार की सुबह रामौतार अपने परिजनों के साथ खेत पर गेहूं की गहाई कराने के लिए गया था। पशुशाला में तीन पशु बंधे थे और अन्य सामान रखा हुआ था। सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक छप्पर में आग लग गई।
आग की लपटें देखकर पड़ोसी एकत्र हो गए। शोर मचाकर आग बुझाने में जुट गए। पशुशाला में बंधे पशुओं को खोलने का काफी प्रयास किया, पर आग की तेज लपटों के कारण पशुओं को नहीं खोल पाए। आग की लपटों से पशुओं की रस्सी जल गई। वह झुलसी हालत में मौके से भाग गए। एक गाय लोहे की जंजीर में बंधी थी, वह नहीं खुल पाई और उसकी जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पास के घर से सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी, तब तक छप्पर, उसमें रखा इंजन, चारपाई, कपड़े, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर रामौतार खेत से दौड़कर घर पहुंचा, पर तब तक आग ने सब कुछ जला लिया था। आग की सूचना पर हल्का लेखपाल संजीव सिंह ने पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया और अपनी रिपोर्ट तैयार की। रामौतार ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है।