{"_id":"65e23342da3e42baff02eae4","slug":"one-caught-making-jeans-in-the-name-of-a-branded-company-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-108323-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ब्रांडेड कंपनी के नाम से जींस बनाते एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ब्रांडेड कंपनी के नाम से जींस बनाते एक पकड़ा
Sat, 02 Mar 2024 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय में संचालित जींस के कारखाने में नामचीन कंपनी के नाम से तैयार हो रही जींस पुलिस और कंपनी की टीम ने संयुक्त रूप से पकड़ा है। मौके से करीब 50 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने एक व्यक्ति हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
फरीदाबाद से आए एक कंपनी के मैनेजर महेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि संभल में जीन नामचीन कंपनी के नाम से जींस तैयार की जा रही हैं। जिनकी सप्लाई लोकल और आसपास के जिलों में जाती है। इसी सूचना के बाद संभल पहुंचे थे। पुलिस के सहयोग से जब कारखाने पहुंचे तो करीब 800 जींस की पेंट तीन अलग अलग कंपनी के नाम की मौके पर मिली हैं। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। बताया कि मौके से कंपनी के नाम के बटन और स्टीकर काफी मिले हैं। यह जींस ऑरिजनल के रूप में बाजार में बेची जा रही थीं। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि माल कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जो व्यक्ति हिरासत में लिया गया है। संवाद