{"_id":"6905198c39cf22ce620f59c0","slug":"one-brothers-brick-kiln-and-another-brothers-marriage-hall-were-sealed-for-not-meeting-the-standards-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-128594-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मानक पूरे नहीं मिलने पर एक भाई का ईंट भट्ठा तो दूसरे भाई का अवैध निर्माण में मैरिज हॉल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मानक पूरे नहीं मिलने पर एक भाई का ईंट भट्ठा तो दूसरे भाई का अवैध निर्माण में मैरिज हॉल सील
विज्ञापन
संभल में ईंट भट्ठे पर पहुंचे अधिकारी। संवाद
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर इमादुल मुल्क के नजदीक स्थित फैजान ब्रिक फील्ड को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने सील करा दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान मानक अधूरे मिले हैं। इसलिए सील की कार्रवाई की है। वहीं, दूसरी ओर ईंट भट्ठा मालिक के दूसरे भाई सलमान का कोतवाली क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर मंडी समिति के नजदीक स्थित सलमान मैरिज हॉल को भी तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने सील कराया है। तहसीलदार का कहना है कि विनियमित क्षेत्र की अनुमति के बिना बाउंड्री वाॅल के अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच करने के लिए पहुंचे। मैरिज हॉल स्वामी मौके पर नहीं आए। इसलिए सील लगा दी गई है।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट अपने साथ तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक जुरैल, भूगर्भ जल विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीएसटी, विनियमित क्षेत्र, पीडब्ल्यूडी, खनन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ जांच करने पहुंचे थे। जांच पड़ताल में सामने आया कि जहां ईंटें पकाने का काम होता है वहां मानक पूरे नहीं है। ईंट भट्ठे की चिमनी के पास लगी मशीन में जंजीर डालकर ताला लगाया और फिर सील लगा दी गई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की व्यवस्था के तहत ईंट भट्ठे पर 33 प्रतिशत क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करना होता है, जो ईंट भट्ठे पर नहीं मिली। भूगर्भ विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य है लेकिन नहीं ली गई। इसके चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
वहीं, मैरिज हॉल पर सील लगाने के बाद तहसीलदार ने बताया कि काफी समय से अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में जांच करने के लिए पहुंचे लेकिन मैरिज हॉल स्वामी मौके पर नहीं आए। इसके चलते सील लगा दी गई है। अब वह अपने दस्तावेज दिखाएं तो सील खुलेगी।
0000000000
मैरिज हॉल में सील लगने से बुकिंग करा चुके लोगों में बेचैनी
नवंबर के महीने से ही हिंदू और मुस्लिम समुदाय में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। नवंबर से फरवरी तक की बुकिंग मैरिज हॉल में करा ली गई हैं। सलमान पैलेस में भी लोग शादियां खूब करते हैं। अब नवंबर की हर दिन की बुकिंग है लेकिन सील लगने से लोगों में खलबली मची है। क्योंकि सील कब खुलेगी इसका अंदाजा किसी को नहीं है लेकिन शादियों की तिथि तय है। सील लगने की सूचना पर लोगों ने दूसरे मैरिज हॉल तलाश करने शुरू कर दिए हैं।
0000000000
एक साथ दोनों भाइयों पर हुई कार्रवाई से लोगों में तरह-तरह की चर्चा
ईंट भट्ठा फैजान का है और मैरिज हॉल सलमान का है। दोनों भाइयों का अपना अपना कारोबार है। प्रशासन की कार्रवाई एक ही दिन दोनों भाइयों के ठिकानों पर हुई है। इससे लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
0000000000
जिलाधिकारी ने शिकायतों को लेकर ईंट भट्ठों की जांच के लिए निर्देश दिए हैं। जिसमें इमादुल मुल्क पर ईंट भट्ठे को बंद कराया गया है। अन्य ईंट भट्ठों पर भी जांच की जाएगी। मैरिज हॉल की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच को टीम पहुंची थी लेकिन मैरिज हॉल मालिक नहीं मिले। इसके चलते सील की कार्रवाई की गई है।
-सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, संभल