फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the third day, devotees prayed to Maa Chandraghanta and made a wish.

Sambhal News: तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:49 AM IST
विज्ञापन
On the third day, devotees prayed to Maa Chandraghanta and made a wish.
चंदौसी के ब्रह्म बाजार ​स्थित श्रीदेवी गंगा मंदिर पर आरती करते महंत व श्रद्धालु। संवाद
चंदौसी। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। तड़के से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए। प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिरों श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, श्रीशीतला माता नवदुर्गा बगिया वाली मंदिर, श्री गंगा देवी मंदिर और मौलागढ़ स्थित कंकाली देवी मंदिर सहित कई देवी मंदिरों में मां के दर्शन को भक्तों की लंबी कतारें लगी गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी को नारियल, चुनरी, लौंग, बताशे आदि अर्पित कर परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। देर शाम मंदिरों में महाआरती में सैकड़ों की संख्या में देवी भक्त शामिल हुए। पूरे दिन मंदिरों में आरती और भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा। भक्तिमय गीत और जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे। संवाद
विज्ञापन

.................
महिलाओं ने गाए देवी छंद, गूंजे जयकारे
चंदौसी। ब्रह्म बाजार के श्री गंगा देवी मंदिर में बुधवार को सुबह 10.30 बजे महाआरती हुई। महाआरती में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजन गाए। वहीं नवरात्र के अवसर पर गली मोहल्लों के मंदिरों में महिलाओं ने माता के छंद गए। मोहल्ला मोती स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में महिलाओं ने प्यारा सजा के तेरा द्वार भवानी, मेरी मइया का चोला है रंगला आदि एक के बाद एक भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। भजनों पर महिलाएं नृत्य करती हुई नजर आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed