फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the instructions of Lokayukta, investigation of rigging in development works started in Sirsi, letter summoned

लोकायुक्त के निर्देश पर सिरसी में विकास कार्यों में धांधली की जांच शुरू, पत्रावली तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of Lokayukta, investigation of rigging in development works started in Sirsi, letter summoned
संभल। लोकायुक्त के आदेश पर सिरसी में श्मशान घाट, तालाब और अन्य विकास कार्यों में धांधली कर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की जांच फिर से शुरू हो गई। डीएम के आदेश एडीएम मौके पर पहुंचे तथा निर्माण कार्य देखे। उन्होंने जांच के लिए निर्माण कार्यों से संबंधित जरुरी पत्रावली तलब की है। ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

सिरसी में पीली तालाब का सौंदर्यीकरण वर्ष-2012 से 2017 के दौरान हुआ। उस समय वसीम खां सिरसी के चेयरमैन थे। अब उनकी पत्नी हैं। तालाब सौंदर्यीकरण व अन्य विकास कार्य नगर पंचायत की सीमा क्षेत्र से बाहर होने का दावा करके शिकायतकर्ताओं ने पहले जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की थी। पर इसमें कोई कार्रवाई न होने से नाराज शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। लोकायुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए संभल डीएम को जांच के आदेश दिये। डीएम ने एडीएम केके अवस्थी, वरिष्ठ कोषाधिकारी विजय शुक्ला व अभियंता रविकांत वर्मा की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

बुधवार जांच टीम सबसे पहले पीली तालाब पहुंची। वहां कार्यो की जांच की। इसके बाद शहीद वाले तालाब के पास बने अंत्येष्टि स्थल पर गए और जांच की। मोहल्ला सादक सराय में स्थित दूसरे शमशान घाट पर भी निर्माण कार्यों को देखा। सिरसी रोडवेज बस अड्डे के पास बने हुए गेट को भी देखा। बराही मार्ग पर विस्की तालाब पर जांच पड़ताल की। जांच टीम ने सिरसी के ईओ पृथ्वीराज यादव से इन कार्यों की पत्रावली उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस दौरान शिकायत कर्ता नूर हसन, कमाल अब्बास, विमल सैनी, बाबू, हसन आरिफ, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसी में विकास कार्यों में धांधली की जांच अभी शुरू हुई है। जांच अभी जारी है। कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। जांच पूरी करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जो लोकायुक्त को जाएगी।

केके अवस्थी, अपर जिलाधिकारी, संभल
सिरसी के विकास के लिए जो विकास कार्यें कराए जा रहे हैं, उसमें कुछ लोग अवरोध पैदा कर रहे हैं। सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक द्घेष भावना से प्रेरित होकर शिकायतें की जा रहीं हैं। पांच साल पहले भी जांचें हुईं हैं, सत्य सबके सामने आया था। अब फिर से जांच हो रही हैं। हमने विकास कार्य कराए हैं, जिससे नागरिकों को सहूलियतें मिलीं हैं। सभी काम नियमानुसार हुए हैं।
वसीम खां, पूर्व चेयरमैन, नगर पंचायत सिरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed