फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the first day, 2758 teenagers got the vaccine of hope

पहले दिन 2758 किशोरों को लगा उम्मीद का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 2758 teenagers got the vaccine of hope
संभल। जिले में सोमवार से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगना शुरू हो गया है। टीकाकरण के दौरान किशोर उत्साहित नजर आए तो किशोरियां थोड़ी सा डर महसूस दिखीं। टीकाकरण के दौरान कई जगह कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। टीका लगने के बाद किशोरों को विश्राम नहीं कराया गया। कई जगह स्वास्थ्य कर्मी मास्क लगाए बिना ही टीका करते नजर आए। किशोर और किशोरियों को भी मास्क नहीं लगवाया गया।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को हुए टीकाकरण के दौरान 15 से 18 वर्षीय 2758 किशोरों को टीका लगा। इसमें 1643 किशोर और 1115 किशोरियों को टीका लगाया जा सका। यह टीकाकरण 34 सत्र में हुआ। पवांसा के गांव किसौली में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज और छछैरा के जनता इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिले में 15 से 18 वर्ष आयु के 155985 किशोर व किशोरियों को टीका लगाया जाना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. पंकज विश्नोई ने बताया कि पहले दिन टीकाकरण की रफ्तार ठीक रही है। तय लक्ष्य को जल्दी पूरा किया जाना मकसद है। जिससे किशोर व किशोरियां का टीकाकरण पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed