फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the death anniversary of Baba Tikait, a pledge was taken to fight for the welfare of farmers.

Sambhal News: बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर लिया किसान हित में संघर्ष का संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
On the death anniversary of Baba Tikait, a pledge was taken to fight for the welfare of farmers.
संभल। भारतीय किसान यूनियन व भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से शुक्रवार को ग्राम चमरौआ में भाकियू नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान किसान हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष कामेंद्र चौधरी ने कहा कि भाकियू के संस्थापक और प्रमुख किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 15 मई को मनाई जाती है। उनका निधन 15 मई 2011 को हुआ था। बाबा टिकैत ने जीवनभर किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। सभी किसानों ने एकजुट होकर किसान हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला महासचिव अनमोल कुमार के नेतृत्व और सेवक सैनी का अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी, जिला मंत्री सुफियान पाशा, मेहंदी हसन, धीरेंद्र त्यागी, राजीव कुमार, श्रीपाल यादव, मो. हसन, हुकम सिंह सैनी, सुरेंद्र भाटी, अंकुल कुमार, यामीन मलिक, चंद्रसेन सैनी, फरमान अली, मो. ताहिर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुण्यतिथि पर याद किए गए बाबा टिकैत

असमोली। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि सिंहपुर साहनी में सचिन चल के निवास पर मनाई गई, जिसमें सभी किसानों ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।


इस दौरान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा टिकैत हमें डंडा व झंडा थमा गए, उसे लेकर उनके बताए रास्ते पर चलते हुए किसानों की आवाज बुलंद करते रहेंगे। आज हम जल बचाओ-जमीन बचाओ के नारे के साथ बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के बताए रास्ते पर चलते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से आनंद सिंह, गिरिराज सिंह, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, मास्टर प्रदीप, नेपाल सिंह, रोहताश कुमार, बिजेंद्र सिंह व संजीव कुमार आदि किसान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed