फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the assurance of the Energy Minister, the agitation of the electricians of the district postponed

ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर जिले के बिजलीकर्मियों का आंदोलन स्थगित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
On the assurance of the Energy Minister, the agitation of the electricians of the district postponed
चंदौसी। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ और राविप जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर इंजीनियर, जेई का ऊर्जा निगम के खिलाफ चल रहा आंदोलन ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर स्थगित हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि अब बिजली अभियंता और अवर अभियंता चार अप्रैल से सामूहिक अवकाश पर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भी चंदौसी में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले 14 दिन से प्रदेश के सभी जिले में आंदोलन चल रहा था। शासन स्तर पर प्रदेशीय संगठन पदाधिकारियों की ऊर्जामंत्री से वार्ता हुई। संगठन प्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम प्रबंधन के भ्रष्टाचार की बिंदुवार लिखित शिकायत की। उन्होंने मामलों की जांच कराने की बात कही है। साथ ही अन्य मामलों में भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर बिजली अभियंता, अवर अभियंता का आंदोलन स्थगित हो गया है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार शुक्ला, कृष्णजीत बालियान, सचिन रस्तोगी, कुलदीप कुमार, आशीष कटारिया, सत्यपाल सिंह, बरूण कुमार, दुर्गेश यादव, अभिषेक सिंह, सुंदर भंडारी, सतीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed