फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On Republic Day, DM hoisted the flag at the Collectorate and offered flowers at the martyr's memorial.

गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण कर शहीद स्मारक पर चढ़ाए पुष्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
On Republic Day, DM hoisted the flag at the Collectorate and offered flowers at the martyr's memorial.
बहजोई। कलक्ट्रेट पर डीएम ने ध्वजारोहण किया। वक्ताओं ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने देश के संविधान व अखंडता की शपथ ली। डीएम ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाए। वहीं दूसरे सरकारी संस्थानों में भी हर्षोल्लास से तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीएम संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। बाद में वीर शहीदों के जयघोष किए गए। अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से संविधान व देश की अखंडता की शपथ ली गई। बाद में कलक्ट्रेट सभागार में डीएम समेत सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, पीडी रमेश चंद्र व डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने देश के शहीदों व संविधान पर प्रकाश डाला। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ शहीद स्मारक पर पहुंचकर नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

इस बीच स्कूूली बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन सुखपाल सिंह गौर ने किया। आयोजन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव गोपाल, डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी आदि रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक दफ्तर, सीएमओ दफ्तर, डीआईओएस दफ्तर, बीएसए दफ्तर, मंडी समिति, रेलवे स्टेशन, बीएसएनएल दफ्तर, जिला पंचायत दफ्तर, नगर पालिका परिषद कोतवाली, सहकारी समितियों व बैंकों में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को दिया सम्मान
गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों में प्रवेंद्र देव शर्मा व मोहित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed