फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On Paush Purnima, devotees took a holy dip in the Ganga

Sambhal News: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
On Paush Purnima, devotees took a holy dip in the Ganga
राजघाट पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : राजघाट पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु।
गुन्नौर /चंदौसी। पौष पूर्णिमा पर राजघाट के गंगा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। घाट पर बांस बल्ली लगाकर श्रद्धालुओं के स्नान का प्रबंध किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोरों और पुलिस की भी तैनाती रही। वहीं गंगा घाट पर लगे मेले में लोगों ने चाट पकौड़ी का आनंद लिया।
विज्ञापन


सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही राजघाट स्थित गंगा घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह के समय तो श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। लेकिन करीब 11 बजे सूरज निकलने के बाद गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। कोई श्रद्धालु गहरे पानी में न जाए, इसके लिए प्रशासन की तरफ से गंगा में बांस- बल्ली लगाई गई थी। जिसके अंदर ही श्रद्धालुओं को स्नान करने दिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर ही हवन- पूजन कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

कुछ श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन कर हलुआ, पूड़ी- सब्जी का प्रसाद वितरित किया। वहीं गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगी दुकानों से बच्चों ने खिलौने खरीदे तथा खानपान के स्टाल पर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने घरेलू समान और शृंगार की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन व गोताखोर भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed