फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   on fallow fo traffic rules in chandausi

चंदौसी में हो रही यातायात नियमों की अनदेखी, प्रशासन मौन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
on fallow fo traffic rules in chandausi
चंदौसी में एक बाइक पर चार लोग सवार होकर जाते। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। नगर में दुपहिया वाहनों पर तीन व चार सवारी करते युवक देखे जा सकते हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पर इस ओर पुलिस प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ई-रिक्शा ओवरलोड होकर दौड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

नगर में नवयुवक दुपहिया वाहनों पर तीन व चार सवारी बैठाकर तेज रफ्तार से दौड़ लगाते रहते हैं। दिन भर में ऐसे कई दुपहिया वाहन कोतवाली के सामने से होकर गुजर जाते हैं। पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। युवकों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। नगर में तीन व चार सवारी बैठाकर चलाने वाले वाहनों दुर्घटना भी हो जाती है, इन घटनाओं से कोई सबक नहीं लेते।
विज्ञापन

अभिभावक ने अपने बच्चों को वाहन तो खरीदकर दे रखे हैं, मगर बच्चों से यह नहीं पूछा जाता कि वह अपने वाहनों पर कितने लोगों को बैठाकर चलाता है। तीन से चार सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले लोग रोजाना स्टेशन, गोशाला रोड, बहजोई रोड, ब्रह्म बाजार, सीता रोड आदि स्थानों पर देखा जा सकता हैं। पुलिस व ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे कभी भी नगर में ऐसे वाहनों से कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोजाना चेकिंग की जा रही है। ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही शहर के अंदर भी चेकिंग की जाएगी और दुपहिया वाहनों पर तीन व चार सवारी वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनुज मलिक, यातायात प्रभारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed