{"_id":"6849dfe0314bc2ffe50fc7cc","slug":"on-complaint-of-indecency-the-outpost-in-charge-was-present-in-the-line-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-123569-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कल्कि धाम के पास बनी मस्जिद पर पहुंची टीम, विरोध पर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कल्कि धाम के पास बनी मस्जिद पर पहुंची टीम, विरोध पर लौटी
Thu, 12 Jun 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम के पास बनी मस्जिद पर बुधवार की दोपहर दो बजे तहसील की टीम दो जेसीबी लेकर पहुंच गई। जानकारी होने पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हो गए और विरोध जताया। तहसील की टीम ने बताया कि मस्जिद ग्राम समाज की जमीन में बनी है। प्रधान पति लवकुश शर्मा ने गांव के माहौल का हवाला दिया। जिस पर टीम लौट आई। तहसीलदार का कहना है कि शिकायत के बाद टीम जांच करने के लिए पहुंची थी।
ऐंचोड़ा कंबोह निवासी जलील अहमद ने बताया कि गांव में करीब 750 मुस्लिम लोग रहते हैं। दो मस्जिद हैं। इसमें एक मस्जिद काफी वर्षों पहले की है जो गांव के अंदर है। जिस मस्जिद को तहसील की टीम अवैध बता रही है। यह मस्जिद करीब 35 वर्ष से ज्यादा पुरानी है। बुधवार को टीम दो जेसीबी लेकर अचानक आई है। न कोई नोटिस दिया गया है और न किसी ने शिकायत की है। प्रधानपति ने भी टीम को यही बताया है कि गांव में आपसी सौहार्द बना हुआ है। मस्जिद को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद टीम लौट गई।