फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   OLF thrashed Young Cricket Club by 151 runs

Sambhal News: ओएलएफ के सामने पत्तों की तरह बिखरी यंग क्रिकेट क्लब की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
OLF thrashed Young Cricket Club by 151 runs
चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे चंदौसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को यंग क्रिकेट क्लब और ओएलएफ के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। जिसमें ओएलएफ के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर यंग क्रिकेट क्लब की टीम को 151 रन से रौंद दिया। विजेता टीम के खिलाड़ी निर्देश प्लेयर ऑफ द मैच रहे। सोमवार को टूर्नामेंट में नौवां मुकाबला यंग क्रिकेट क्लब और ओएलएफ के बीच हुआ। इसमें ओएलएफ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओएलएफ की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज निर्देश ने 83, यशवीर ने 55 और अन्नू ने 31 रन का योगदान टीम को दिया। यंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाज उवैस और विक्की ने दो- दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग क्रिकेट क्लब की टीम 15.4 ओवर में ही मात्र 76 रन पर ढेर हो गई। जिसमें बल्लेबाज विक्की और कलीम ने 16-16 रन बनाए। ओएलएफ के गेंदबाज निर्देश ने चार और अन्नू ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में मनोज माली, साहिबे आलम और पुनीत शर्मा रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा व प्रियांशु यादव ने की। इस दौरान दिनेश प्रेमी, कपिल गुप्ता, अनिल कपूर, संचित अग्रवाल, डॉ. वीरेश, अभय यादव, चंदन माली, मोहित पंजाबी, विकास माथुर, प्रियांशु यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे। मंगलवार का मुकाबला कृष्णा इलेवन और जीसीसी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed