फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Old man's body found in drain, there was uproar among family members

नाले में मिला वृद्ध का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Old man's body found in drain, there was uproar among family members
कोतवाली क्षेत्र के गणेश मेला ग्राउंड के पास बने नाले में रविवार की सुबह नाले में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गणेश मेला ग्राउंड के पास से बने नाले से गुजर रही महिला गुड्डो गुजर रही थी। उसने नाले में बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना की सूचना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। उसकी शिनाख्त उसके बड़े धर्मेंद्र ने अपने पिता किशन लाल 70 वर्ष निवासी मोहल्ला मारवाड़ी के रूप में की। धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार रात घर के पास बने घेर में पिता किशन लाल सोए थे। सुबह पांच बजे जाकर देखा तो वह अपने स्थान पर नहीं मिले। काफी स्थानों पर खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी समय किशन लाल नींद में उठकर आए और नाले में जा गिरे। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी गीता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed