फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   old man became sick, after some time dead

भीषण गर्मी से बिगड़ी वृद्ध की तबीयत, उल्टी दस्त से मौत

Fri, 28 Apr 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 28 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
old man became sick, after some time dead
नौशे खां का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
नरौली के मुल्लाना मोहल्ला निवासी पचास वर्षीय नौशे खां की भीषण गर्मी के बीच शुरू हुए उल्टी दस्त से मौत हो गई। दो साल पहले भी उनके पुत्र की भी उल्टी दस्त से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

नरौली के मुल्लाना मोहल्ला निवासी नौशे खां की पत्नी की तो पंद्रह साल पहले ही मौत हो गई थी। फल बेच करके किसी तरह वह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था।

नौशे खां की तबीयत सप्ताहभर से खराब चल रही थी, तीन दिनों से नौशे खां को उल्टी दस्त शुरू हो गए थी। स्थानीय झोलाछाप चिकित्सकों से ही उपचार कराता रहा। गुरुवार करीब शाम चार बजे नौशे खां की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


किसी बड़े हास्पिटल में तो उपचार नहीं चला, इसलिए उसकी मौत को लेकर कोई सटीक जानकारी तो नहीं है लेकिन परिजनों के अनुसार उसकी मौत उल्टी दस्त के कारण हुई है। अब उसके परिवार में उसका एक बेटी यामीन बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दस साल पहले एक एक करके तीन बेटियों की भी मौत हो गई। उनकी भी तबीयत खराब होने के बाद ही मौत हुई थी। दो साल पहले उसके बडे पुत्र मुहम्मद यासीन की मौत गई थी। उसे भी उल्टी दस्त होने के बाद मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed