{"_id":"6748d08b250d5819b50a4616","slug":"officials-took-to-the-streets-to-make-the-market-happy-sambhal-news-c-15-1-mbd1028-532587-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाजार को खुशहाल करने के लिए सड़कों पर उतरे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाजार को खुशहाल करने के लिए सड़कों पर उतरे अधिकारी
Fri, 29 Nov 2024 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
संभल। शहर में बवाल हुए चार दिन बीत गए हैं, लेकिन बाजार की रौनक गमजदा है। इसको खुशहाल करने के लिए पुलिस-प्रशासन जुटा है। बृहस्पतिवार को बाजार में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की और व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि नियमित समय तक दुकानों को खोला जाए। शहर में अमन है और किसी तरह से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। इसके बाद शहर के जिन इलाके में सुरक्षा के लिए फोर्स लगाई है, वहां पहुंचकर जानकारी ली। बाद में जामा मस्जिद की चाकचौबंद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे। वहां तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि शहर में पूरी तरह शांति है। व्यापारियाें से संवाद कर कहा है कि वह नियमित समय तक दुकानों को खोलें। बताया कि सुरक्षा और व्यवस्था को एहतियाती तौर पर शहर में कायम रखा है।
जामा मस्जिद के आसपास तीसरी आंख का भी रहेगा पहरा
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन चौकन्ना है। जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद किया गया है। वहीं दूसरी ओर जामा मस्जिद के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं और जो लगे थे उन्हें दुरुस्त कराया है। क्योंकि रविवार को हुए बवाल के बाद तमाम कैमरे उपद्रवियों ने तोड़ दिए थे। हालांकि जो कैमरे लगे थे उन्हीं में ज्यादातर उपद्रवी कैद हुए हैं। इसी सुरक्षा को बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसकी निगरानी के लिए अलग से ड्यूटी रहेगी। जिससे जामा मस्जिद के नजदीक होने वाली हर गतिविधि पर नजर रहे।
शहर में शांतिपूर्ण माहौल है। बाजार, स्कूल खुल रहे हैं। सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं। जुमा नमाज को लेकर एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उलमा और जामा मस्जिद कमेटी से आग्रह किया है कि वह लोगों से शांति बनाए रखने और अपने अपने क्षेत्र की मस्जिदाें में नमाज अदा करें।-डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
विज्ञापन
जामा मस्जिद के नजदीक एहतियाती तौर पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन से निगरानी होगी। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उलमा ने भी लोगों से अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की है। लोगों शांति बनाए रखेंगे तो शहर की खुशहाली जल्द पटरी पर लौटेगी।- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल