फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   officers remove incrochment

सरकारी जमीन पर बना धर्मस्थल हटाया, हंगामा

Sun, 28 May 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 28 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
officers remove incrochment
चंदौसी में शनिवार को रेलवे ट्रैक परिसर में अतिक्रमण हटाने के दौरान टूटा मंदिर और मंदिर की प्रतिमा अन्यंत्र स्थापित करते हिंजामं कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दरम्यान अतिक्रमण कर बनाए गए धर्मस्थल को भी नहीं बख्शा, रेलवे की सीमा में बने धर्मस्थल पर जेसीबी चलवाकर उसे ध्वस्त करा दिया। इससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी पहुंच गए। माहौल गर्माने लगा तो एएसपी, एसडीएम, सीओ आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। दूसरे स्थान पर धर्मस्थल बनाने की सहमति बनाई। इस पर लोग शांत हुए और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला प्रेमनगर स्थित शिव मंदिर के पीछे रेलवे की सीमा में पीपल पेड़ के नीचे हनुमान मंदिर बना हुआ है। शनिवार को रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) केएल मीना लाइन किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के दौरान हनुमान मंदिर को भी ध्वस्त करा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। महिला-पुरुष इकट्ठे हो गए, पब्लिक ने हंगामा शुरू कर दिया। जेसीबी चालक व कर्मचारी मौके से भाग निकले। मामला गर्माते देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी अमित कुमार, सीओ सुरेश बाबू यादव, प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया, हयातनगर एनआर पवार, थानाध्यक्ष बनियाठेर प्रवीण सोलंकी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

आरपीएफ के जवान भी मौके पर आ गए। मंदिर तोड़े जाने की भनक मिलते ही हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय प्रचार प्रमुख कौशल किशोर, नगर अध्यक्ष पप्पू मौर्य, मोहित वार्ष्णेय, गुलशन कुमार तथा ओमप्रकाश ओमी लाला भी मौके पर आ गए। काफी देर तक पुलिस को लोगों के रोष का सामना करना पड़ा।


मोहल्लेवासी और हिंदूवादी नेता गैर हिंदू समुदाय के जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई के मांग कर रहे थे। मोहल्ले के लोगों को काफी समझाने के बाद दूसरे स्थान पर मंदिर बनाए जाने की आम सहमति बनी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed