{"_id":"60ad3ee48ebc3ec9396d9432","slug":"oath-of-514-gram-pradhan-in-sambhal-chandausi-news-mbd3901064172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण के साथ ही 514 ग्राम प्रधानों ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण के साथ ही 514 ग्राम प्रधानों ने संभाली कमान
विज्ञापन
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मंगलवार को गांवों की सरकार के नुमाइंदों को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही संभल जनपद की 514 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान काबिज हो गए हैं। सभी ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को होगी।
संभल जनपद के आठ ब्लाक में 670 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 156 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान को चुन लिए गए हैं, पर दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो पाया। इस कारण मंगलवार को जिले में केवल 514 ग्राम पंचायतों में 514 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ही 5855 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इनमें करीब 150 ग्राम पंचायत सदस्य किन्हीं कारणों से शपथ ग्रहण नहीं कर पाएं है। इन सभी सदस्यों को बुधवार 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ लेते ही ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान काबिज हो गए हैं। ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को होगी।
विज्ञापन
इन बैठकों में ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ गांव के विकास का खाका तैयार करेंगे। गांव की समस्याओं को देखते हुए विकास का एजेंडा तय किया जाएगा। इसकी एक प्रति जिला पंचायत राज अधिकारी को भी सौंपी जाएगी। पहली बैठक के साथ ही ग्राम प्रधानों के हाथ वित्तीय अधिकार आ जाएंगे।