फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nurse raped and killed by throwing her from the roof of the hospital

Sambhal News: दुष्कर्म के बाद अस्पताल की छत से फेंककर नर्स की हत्या

Fri, 14 Mar 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 14 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nurse raped and killed by throwing her from the roof of the hospital
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अस्पताल के दोमंजिला भवन से गिरकर नर्स की मौत हो गई। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक व दो कंपाउंडर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन क्षेत्र के निजी अस्पताल में पांच माह से स्टाफ नर्स के तौर पर काम करती थी। मंगलवार की रात को अस्पताल के कंपाउंडर ने फोन किया था। उसने पहले अपशब्द कहे और फिर बहन को लेकर जाने की बात कही थी। कुछ देर बाद ही अस्पताल संचालक ने कॉल कर बुलाया था। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी बहन बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उन्होंने बहन को अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक व कंपाउंडरों ने दुष्कर्म के बाद बहन को दो मंजिला इमारत से फेंककर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग डिलीट
मृतका के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया है। जिससे सबूत मिट सके। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जिससे हकीकत सामने आ सके। वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि घटना के समय सीसीटीवी कैमरे बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नर्स के भाई की तहरीर पर अस्पताल संचालक व दो कंपाउंडरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -कुलदीप कुमार, सीओ, असमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed