फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now you will get the nutrition for the month of March, will have to wait for April

अभी मार्च माह का मिलेगा पुष्टाहार, अप्रैल के लिए करना होगा इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now you will get the nutrition for the month of March, will have to wait for April
जनपद संभल में अभी मार्च माह के पंजीकृत लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। डीएम ने पुष्टाहार वितरण के लिए 25 जून निर्धारित की है। पुष्टाहार वितरण की न सिर्फ निगरानी होगी, बल्कि फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके लिए स्टेटिक और पर्यवेक्षक अधिकारी लगाए गए हैं, इन्हीं की जिम्मेदारी है कि वह आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर पुष्टाहार का वितरण कराएं।
विज्ञापन

पुष्टाहार वितरण में लगातार अनियमितताएं की जा रही हैं। अब मार्च माह के पंजीकृत लाभार्थियों को पुष्टाहार जून में मिलेगा। डीएम मनीष बसंल ने 25 जून की तिथि निर्धारित की है। असमोली ब्लॉक की सीडीपीओ नीता सैनी ने बताया कि पुष्टाहार वितरण के लिए 25 जून की तिथि निर्धारित की गई है। नियुक्त स्टेटिक और पर्यवेक्षक अधिकारी की निगरानी में पुष्टाहार का वितरण होगा। छह से तीन वर्ष के बच्चों को चने की एक किलो दाल का पैकेट, आधा लीटर सोयाबीन तेल और एक किलोग्राम दलिया का वितरण किया जाएगा, जबकि गर्भवती महिलाओं को एक किलो दाल, डेढ़ किलो दलिया और आधा लीटर सोयाबीन तेल उपलब्ध कराया जाएगा। अति कुपोषित बच्चों को गर्भवती महिलाओं जैसा खाद्यान मिलेगा। वहीं, स्कूल न जाने वाली 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं को भी यही खाद्यान मिलेगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मार्च में सप्लाई देने का टेंडर एक कंपनी को शासन स्तर से हुआ था। उस कंपनी ने तीन महीने बाद पोषाहार का वितरण करना शुरू किया। तब से ही तीन महीने देरी से वितरण हो रहा है। 25 जून को मार्च महीने के पोषाहार का वितरण किया जाना है। जिले में 1772 केंद्र हैं सभी पर एक ही दिन वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed