फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now wheat procurement centers will open on Sunday also

Sambhal News: अब रविवार को भी खुलेंगे गेहूं खरीद केंद्र

Fri, 26 Apr 2024 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 26 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now wheat procurement centers will open on Sunday also
चंदौसी। अब रविवार वाले दिन भी जिले में गेहूं की खरीद होगी। इससे पहले शासन ने सरकारी छुट्टी वाले दिन भी गेहूं खरीद करने के आदेश दिए थे। प्रशासन गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। डीएम मनीष बंसल ने गेहूं क्रय केंद्रों को रविवार और सरकारी छुट्टी वाली दिन भी खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में इन दिनों गेहूं की खरीदारी चल रही है। शासन से 1.28 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले में 81 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर एक मार्च से 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। इस बार शासन ने गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए कई बदलाव किए हैं। जिसमें पहली बार बटाईदार किसानों से खरीद किए जाने की व्यवस्था की गई है। 100 क्विंटल तक गेहूं बिक्री करने वाले किसानों को सत्यापन प्रक्रिया से मुक्त किया गया है। अब शासन ने रविवार और सरकारी छुट्टी वाले दिन भी क्रय केंद्र खोलने के आदेश दिए हैं। रविवार और सरकारी छुट्टी वाले दिन भी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी की जाएगी। ताकि किसान समय से अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed