{"_id":"688681ff0f8e4bd28f01a57e","slug":"now-there-is-noise-of-drone-and-thief-in-alhaidadpur-champu-and-asalatpur-jarai-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121798-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अब अल्हैदादपुर चंपू और असालतपुर जारई में मचा ड्रोन और चोर का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अब अल्हैदादपुर चंपू और असालतपुर जारई में मचा ड्रोन और चोर का शोर
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर के अशोकनगर में ड्रोन और चोर का शोर मचने के बाद अब शनिवार की रात थाना क्षेत्र के गांव अल्हैदादपुर चंपू और कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में ड्रोन और चोर का शोर मचने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने रात जाग कर गुजारी। वहीं जारई में शनिवार रात जंगल में एक महिला को अकेले घूमते हुए ग्रामीणों ने पकड़ कर पूछताछ का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो जारई का ही है इसकी पुष्टि नहीं हो रही है।बनियाठेर के गांव अल्हैदादपुर में ग्रामीण शनिवार की रात एक बजे करीब ड्रोन उड़ने का दावा कर रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों का कहना है कि रात एक बजे करीब गांव के ऊपर कई बार ड्रोन उड़ते देखा गया। इतना ही नहीं तालाब के पास दो लोग भी देखे गए। इससे प्रतीत हो रहा था कि चोरों ने गांव में दस्तक दे दी है। ग्रामीणों ने रात जाग कर काटी और गांव की सड़कों पर पहरा देते रहे। आधी रात में पुलिस भी पहुंची लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
वहीं गांव असालतपुर जारई में भी ड्रोन का शोर मचने की बात कही जा रही है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि रात 12 बजे ड्रोन के शोर के चलते ग्रामीण पहरा दे रहे थे। तब ही एक महिला जंगल में अकेले घूमते दिखी। ग्रामीणों ने उस महिला से पूछताछ भी की। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।