फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now the municipality is waiting for the budget for the construction of Amrit Sarovar

अमृत सरोवर के निर्माण के लिए अब पालिका को है बजट का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now the municipality is waiting for the budget for the construction of Amrit Sarovar
बहजोई। रेलवे स्टेशन रोड स्थित तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से अभी तक एस्टीमेट तैयार नहीं किया गया है, जिसके चलते नगरवासियों का अमृत सरोवर का सपना अधूरा ही है।
विज्ञापन

शासन की मंशा के मुताबिक नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में एक तालाब को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जाना है। इसको लेकर पालिका ने रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित तालाब का चिह्नीकरण कराया, लेकिन तालाब की 11 बीघा जमीन पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर का एस्टीमेट तैयार नहीं किया, जिसके चलते उसका कार्य पिछड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर के लिए रेलवे स्टेशन रोड स्थित मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट स्थित तालाब को चिह्नित किया गया है। कार्य को लेकर तालाब परिसर में चिह्नीकरण का कार्य पूरा हो गया है। एक माह पहले राजस्व विभाग की ओर से प्रक्रिया पूरी करते हुए पालिका को जमीन भी सौंप दी गई थी। रही बात एस्टीमेट बनने में देेरी की, तो बीते दिनों पालिका में जेई न होने के कारण एस्टीमेट नहीं बन पाया था। अब हाल ही में जेई की तैनाती हो गई है। अब जल्द ही एस्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन स्तर से बजट मिलते ही अमृत सरोवर का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। ईओ ने बताया कि अमृत सरोवर के आसपास फेंसिंग की जाएगी। प्रकाश व्यवस्था व पौधरोपण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed