फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now the construction of 10 roads is stuck in the code of conduct, people are forced to pass through potholes

अब 10 सड़कों का निर्माण आचार संहिता में अटका, गड्ढों से गुजरने को मजबूर हैं लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now the construction of 10 roads is stuck in the code of conduct, people are forced to pass through potholes
संभल। नगर पालिका क्षेत्र की 10 सड़कों का नवीनीकरण अब आचार संहिता खत्म होने के बाद ही शुरू हो पाएगा। कई मुख्य सड़कें रिमझिम बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर गया और कीचड़ के हालात नजर आए। लोगों को पैदल निकलने में मुश्किल हुई। शासन की ओर से कई बार समय सीमा तय कर सड़कों के नवीनीकरण और गड्ढा मुक्त करने का कार्य पूरा करने के लिए कहा लेकिन कोई अमल नहीं हुआ। अब नगर के लोगों को आचार संहिता खत्म होने का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को रिमझिम बारिश के बाद नगर पालिका परिषद के क्षेत्र की कई सड़कें लोगों के लिए मुश्किल का सबब बनीं। शंकर चौराहे से कोतवाल को जाने वाली सड़क और घंटाघर से जामा मस्जिद की ओर जाने वाली सड़क पर कीचड़ नजर आई। साहनी वाले फाटक के सामने से गुजर रही सड़क पर तो कीचड़ के साथ ही जलभराव भी दिखाई दिया। पैदल चलना मुश्किल नजर आया। शासन ने सभी निकायों को सड़कों के नवीनीकरण और गड्ढा मुक्त कराने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया था लेकिन सुस्ती बरकरार रही और कार्य अधूरा रह गया। अब मुश्किल नगर के लोगों को उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

मुख्य बाजार की सड़क में काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश अग्रवाल, दुकानदार
बारिश में पानी भर जाने के कारण आने जाने वाले लोगों को गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते। जिसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। जबकि यह मार्ग बाजार का मुख्य मार्ग है।
शुभम, दुकानदार
अब जो सड़कें नवीनीकरण और गड्ढा मुक्त होने के लिए रह गई हैं। उनका कार्य आचार संहिता खत्म होने के बाद ही शुरू हो पाएगा।
रामपाल सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed