{"_id":"68795881f36c06cc9d01a276","slug":"now-the-city-magistrate-will-conduct-a-magisterial-inquiry-into-the-sambhal-violence-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Masjid Survey: डिप्टी कलेक्टर का हुआ तबादला, अब सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे संभल बवाल की मजिस्ट्रियल जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Masjid Survey: डिप्टी कलेक्टर का हुआ तबादला, अब सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे संभल बवाल की मजिस्ट्रियल जांच
Fri, 18 Jul 2025 01:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:39 AM IST
सार
इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। इस जांच के दौरान संभल एसडीएम, सीओ, नखासा व संभल कोतवाली प्रभारी के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब सिटी मजिस्ट्रेट इस जांच को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
sambhal violence case
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में डीएम द्वारा मजिस्ट्रियल जांच शुरू कराई थी। जिसमें डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी को नामित किया था। करीब सात महीने की जांच के दौरान उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी थी। इसी जांच के दौरान उनका तबादला जिले से हो गया। अब एडीएम प्रदीप वर्मा ने मजिस्ट्रियल जांच सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार को सौंपी है। वह इस जांच को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
बवाल के दौरान पांच लोगों की जान गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बवाल करने वाली भीड़ ने तोड़फोड़ व आगजनी की थी। इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। इस जांच के दौरान संभल एसडीएम, सीओ, नखासा व संभल कोतवाली प्रभारी के बयान दर्ज हो चुके हैं। आम लोगों को भी इस जांच में बयान दर्ज कराने और साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए बुलाया गया लेकिन आम लोगों ने बयान दर्ज नहीं कराए थे।
विज्ञापन
अब सिटी मजिस्ट्रेट इस जांच को आगे बढ़ाएंगे। मालूम हो न्यायिक जांच आयोग भी बवाल की जांच कर रहा है। इस बवाल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क व जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट पर बवाल की साजिश करने का आरोप है।
विज्ञापन