फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now submit electricity bills to the meter reader at home

अब घर पर मीटर रीडर को जमा कराएं बिजली के बिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now submit electricity bills to the meter reader at home
संभल। बिजली का बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को न किसी विद्युत उपकेंद्र जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही कहीं की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बिजली का बिल निकालने के लिए जब मीटर रीडर घर आएगा तो रीडिंग के साथ बिल बनाएगा। इसी दौरान उपभोक्ता अपना बिल मीटर रीडर पर ही जमा कर सकते हैं। यह नई व्यवस्था जिलेभर में लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव बताते हैं कि उपभोक्ताओं की सहूलियत और भ्रष्टाचार आदि की शिकायतों के मद्देनजर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिलिंग करने वाली एजेंसी के जरिए उपभोक्ताओं का बिल मौके पर ही जमा कराकर उन्हें तत्काल रसीद देने की कार्ययोजना बनाकर व्यवस्था को लागू किया है। नई व्यवस्था में मीटर रीडिंग करने के लिए घर आने वाले मीटर रीडर को उपभोक्ता अपना बिल जमा कर सकते हैं। वह उन्हें रसीद भी देगा, लेकिन उपभोक्ता को नकद धनराशि देनी होगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में पार्ट पेमेंट और चेक से भुगतान करने की सुविधा नहीं दी गई है। विभाग का मानना है कि इससे भुगतान की पारदर्शिता प्रभावित होने और जटिलता बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है। इसलिए शुरुआती दौर में इस प्रणाली में पूरा बिल जमा करने का ही प्रावधान है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं से अपील है कि मीटर रीडर के पास ही बिल जमा करें और उससे रसीद जरूर ले लें। ताकि भविष्य में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल डिवीजन क्षेत्र के शहरी इलाके में बीस मीटर रीडर और देहात क्षेत्र में 41 मीटर रीडर बिल निकालने का काम करते हैं। सभी को नई व्यवस्था से अवगत कराते हुए इस पर अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि बिजली के बिल के भुगतान में जहां उपभोक्ताओं को सहूलियत मिले और वहीं विभाग को भी रिकवरी में मदद मिले।
विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed