{"_id":"640cd889145b2772b40cf037","slug":"now-ring-the-phone-from-home-and-call-a-trained-technician-sambhal-news-c-15-1-82302-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अब घर बैठे फोन घुमाएं और प्रशिक्षित तकनीशियन को बुलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अब घर बैठे फोन घुमाएं और प्रशिक्षित तकनीशियन को बुलाएं
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में सेवा योजन विभाग सेवा मित्र एप से प्रशिक्षित तकनीशियनों को जोड़कर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 155330 पर कॉल कर अथवा सेवा मित्र एप पर बुकिंग कर प्रशिक्षण वेंडरों को घर बुलाकर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। सेवा मित्र एप पर ही वेंडरों के नाम के आगे उनके कार्यों के रेट दर्ज हैं। उनका भुगतान ऑनलाइन अथवा कैश में भी कर सकते हैं।
जिला सेवा योजना विभाग की ओर से प्रशिक्षित तकनीशियन (वेंडर) को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवा मित्र एप शुरू किया गया है। इसमें 26 प्रकार के वेंडर शामिल किए गए हैं। संभल जिले में सेवा मित्र एप पर अभी तक छह (कंप्यूटर, प्रिंटिंग, आरओ, कैब गाड़ी, ड्राईवर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, एसी) प्रकार के वेंडर पंजीकृत हैं। प्रत्येक में कम से कम तीन लोग रजिस्टर्ड हैं। एप पर प्रत्येक वेंडर के आगे उसके कार्य की रेट लिस्ट भी लिखी है। ताकि बाद में किसी तरह का विवाद न हो।
टोल फ्री नंबर अथवा एप पर सीधे कराएं पंजीकरण
जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव पूठिया ने बताया कि वेंडर की सुविधा लेने के लिए टोल फ्री नंबर 155330 पर कॉल करनी होगी। कॉल लखनऊ स्थित सेंटर पर पहुंचेगी। आपसे सेवायोजन विभाग की सेवा के लिए एक नंबर व सेवा मित्र एप की सुविधा के लिए दो नंबर दबाने के लिए कहा जाएगा। दो नंबर का बटन दबाने पर आपकी कॉल कॉलर से जोड़ दी जाएगी। वह आपसे आपका नाम, पता, जिले का नाम पूछेंगे। साथ ही सेवा मित्र एप से क्या सुविधा लेना चाहते हैं, बुकिंग कर दी जाएगी। कंट्रोल रूम से ही स्वत: जिले के वेंडर के मोबाइल व उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। वेंडर स्वयं उपभोक्ता को कॉल करके उनकी सेवा के विषय में जानकारी लेगा और उनके घर पहुंचकर कार्य को पूरा करेगा। इसके अलावा सेवा मित्र एप को खोलने पर उसका पेज सामने आए। वहां से अपने जिले का चयन करना होगा। इसके बाद 26 प्रकार के वेंडरों की सूची में अपने कार्य का चयन करना होगा। वेंडर का चयन करते हुए सामने उनकी रेट लिस्ट आ जाएगी। इस तरह उपभोक्ता स्वयं भी बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
000
सेवा मित्र एप के माध्यम से 26 प्रकार की सुविधाएं ली जा सकती हैं पर अभी तक जिले में छह प्रकार के वेंडर पंजीकृत हुए हैं। अन्य वेंडरों को भी एप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गौरव पूठिया, जिला सेवा योजन अधिकारी संभल