फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now if chemical medicines and fertilizers are sold without receipt, then there will be FIR

अब बिना रसीद रसायनिक दवाएं व खाद बेचा तो होगी एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now if chemical medicines and fertilizers are sold without receipt, then there will be FIR
चंदौसी/जुनावई। अब जिले में दुकानदार बिना रसीद रसायनिक दवाएं और खाद की बिक्री नहीं कर सकते हैं। बिक्री की रसीद नहीं दी तो कृषि विभाग दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। गुन्नौर में निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर खाद की बिक्री पकड़े जाने पर जिला कृषि अधिकारी ने आदेश दिए हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जिले को 3570 मीट्रिक टन खाद मिल गया है। जिससे खाद की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

गुन्नौर में शिकायत मिलने पर रविवार को एसडीएम ने एक खाद की दुकान पर छापा मारा था। एसडीएम की जांच में शिकायत सही मिली थी। दुकानदार के द्वारा 1211 रुपये का डीएपी का बोरा 1400 रुपये में बेचा जा रहा था। इससे पहले भी कृषि विभाग को निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर खाद की बिक्री की शिकायत मिलती रही है। इन शिकायतों पर प्रतिबंध लगाने के लिए बिक्री के साथ रसीद अनिवार्य कर दी है। रसीद पर दुकानदार की मोहर और हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। अगर शिकायत मिलती है कि दुकानदार खाद की बिक्री के साथ किसान को रसीद नहीं दे रहा है तो उसके खिलाफ विभाग रिपोर्ट दर्ज कराएगा। वहीं विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जिले की 1000 समितियों सहित अन्य सभी केंद्रों पर 3570 मीट्रिक टन एनपीके खाद पहुंच गया है। जिले में किसानों का खाद की कमी न हो, इसके लिए दो अन्य रैक यानी करीब 7000 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की मांग की चुकी है।
विज्ञापन

इन केेंद्रों पर हुई खाद की आपूर्ति
जिले की 1000 साधन सहकारी समितियों पर करीब 1000 मीट्रिक टन, इफ्को ई-बाजार के लिए 100 मीट्रिक टन, एग्रो बिक्री केंद्र पर 75 मीट्रिक टन, यूपीएसएस 50 मीट्रिक टन, आईएफएफडीसी 500 मीट्रिक टन, गन्ना विभाग को 50 मीट्रिक टन, एग्री जंक्शन को 250 मीट्रिक टन, उपभोक्ता भंडार को 120 मीट्रिक टन, इपीएफ सेवा केंद्र को 75 मीट्रिक टन सहित आठ केंद्रों पर 3570 मीट्रिक टन एनपीके खाद की आपूर्ति करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवररेट पर रोक लगाने के लिए खाद व रसायनिक दवाइयों की बिक्री के साथ रसीद देना अनिवार्य कर दिया है। यदि कोई दुकानदार रसीद नहीं देता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। एक रैक बांट दी गई है, दो अन्य रैक की मांग की गई है।
ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed