फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now handicapped girl students will get two hundred rupees per month

अब दिव्यांग छात्राओं को मिलेंगे दो सौ रुपये प्रतिमाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now handicapped girl students will get two hundred rupees per month
बहजोई। अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं को दो सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से दिए जाएंगे। यह धनराशि छात्राओं को दस माह तक दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला समंवयक समेकित शिक्षा शैलजा मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को दो सौ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर जिलाधिकारी की ओर से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इनमें डीएम की ओर से नामित डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार को अध्यक्ष तथा बीएसए को सदस्य/सचिव बनाया गया है। इसके अलावा जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी, एएओ व डीसी समेकित शिक्षा को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन

विशिष्ट आवश्यकता वाली दिव्यांग छात्राओं को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर यह धनराशि दी जाएगी। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्रा के खाते में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से जिले को दो सौ छात्राओं को यह धनराशि मुहैय्या कराए जाने के लिए लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक कुल 67 दिव्यांग छात्राओं के आवेदन मिल चुके हैं। शासन से भी चयनित 67 छात्राओं के लिए 1 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही धनराशि छात्राओं के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थी को आवेदन में देने हैं ये कागजात
डीसी शैलजा मिश्रा ने बताया कि दो सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन के साथ दिव्यांग छात्राओं को दिव्यांग प्रमाणपत्र समेत बैंक खाता नंबर अथवा पिता के साथ संयुक्त बैंक खाता नंबर आदि के कागजात लगाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed