{"_id":"61a5212a44336c57c1031010","slug":"now-farmers-will-not-have-shortage-of-manure-2523-metric-ton-fertilizer-rack-reached-chandausi-news-mbd4110458121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसानों को नहीं होगी खाद की किल्लत, 2523 मीट्रिक टन खाद की रैक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसानों को नहीं होगी खाद की किल्लत, 2523 मीट्रिक टन खाद की रैक पहुंची
विज्ञापन
चंदौसी। अब किसानों को जिले में डीएपी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। सोमवार को 2523 मीट्रिक टन खाद की रैक चंदौसी पहुंच गई है। सभी ब्लाकों में उसका वितरण भी करा दिया गया है।
गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है। बुवाई के साथ किसान गेहूं में डीएपी (डाइ अमोनियम फॉस्फेट) का इस्तेमाल करते हैं। जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से अधिक समय से डीएपी खाद की कमी चल रही थी। पांच दिन पूर्व कृषि विभाग ने रामपुर से 500 मीट्रिक टन खाद मंगवाया था। वह भी खत्म होने के कगार पर पहुंच गया था। सोमवार को कांधला से 2523 मीट्रिक टन खाद की एक रैक चंदौसी पहुंच गई।
इसमें 1669 मीट्रिक डीएपी, 659 मीट्रिक एनपीके खाद हैं। सोमवार को रैक पहुंचते ही उसका वितरण शुरू करा दिया गया। सभी एजेंसियों को ब्लाक स्तरीय गोदाम पर खाद पहुंचवा दिया गया है। अब किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आसानी से किसानों को खाद मिल सकेगी।
विज्ञापन
डीएपी 1200 रुपये, एनपीके 1450 रुपये प्रति बोरा : कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डीएपी खाद का एक बोरा (45 किलोग्राम) 1200 रुपये का, एनपीके खाद का एक बोरा (45 किलोग्राम) का मूल्य 1450 रुपये है। यदि कोई दुकानदार अधिक दाम वसूलता हैै, तो जिला कृषि अधिकारी अथवा विभाग के अन्य किसी अधिकारी से शिकायत करें।
खाद की कमी को लेकर जिलाधिकारी की ओर से एक सप्ताह पहले पत्र भेजा गया है। उनके पत्र पर खाद की रैक सोमवार को प्राप्त हो गई। खाद सभी ब्लाकों में पहुंचवा दिया गया है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी संभल।