फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now Chaudhari Sarai crossing will be widened

Sambhal News: अब चौधरी सराय चौराहे का होगा चौड़ीकरण, कई दुकानें और भवन जद में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Now Chaudhari Sarai crossing will be widened
संभल। शहर को सुंदर बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पालिका और लोकनिर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चंदौसी चौराहे से अतिक्रमण हटा दिया गया है। अब चौधरी सराय से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी है। इस अतिक्रमण अभियान में कई दुकानें और भवन चपेट में आएंगे। चौधरी सराय में प्रतिमा स्थापित की जानी है। इसको देखते हुए चौड़ीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश ने बताया कि डेढ़ मीटर मार्ग को चौड़ा किया जाना है। अतिक्रमण हटाकर पालिका द्वारा दिया जाएगा। उसके बाद चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ पालिका डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि चंदौसी चौराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसको संवारने के बाद चौधरी सराय में अभियान चलाया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग की नापतौल में जितना अतिक्रमण पाया जाएगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि शहर के उन मार्गों से भी भविष्य में अतिक्रमण हटाया जाएगा। जहां जाम की समस्या रहती है। लेकिन इसके लिए अभी योजना तैयार नहीं की गई है। शहर के मुख्य दो चौराहे से ही फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी की योजना तैयार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
अतिक्रमण के बाद दुकानें सहेजने में लगे दुकानदार
चंदौसी चौराहे पर अतिक्रमण हटने के बाद अब दुकानदार शेष बाकी बची जमीन पर दुकानें सहेजने में लगे हैं। गेट लगाए जा रहे हैं। ताकि, रोजगार को व्यवस्थित किया जा सकें।

मालूम हो कि, संभल में चंदौसी चौराहे का चौड़ीकरण होना है। इससे पहले अतिक्रमण हटाया गया है। अतिक्रमण की जद में चौराहे की कई दुकानें और भवन आए। जिन्हें तोड़ा गया। पुलिस बूथ, सेल्फी प्वाइंट और यातायात सिग्नल को प्रशासन ने खुद ही हटवाया। जबकि दुकानदारों ने मजदूरों के सहयोग से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को तोड़ा। यह अभियान अब पूरा हो चुका है। शेष दुकानों को सहेजने का काम जारी हुआ है। बृहस्पतिवार को चौराहे के आसपास दुकानों को सहेजते हुए दुकानदार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed