फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now Aadhaar authentication can also be done on the new website

अब नई वेबसाइट पर भी करा सकते है आधार प्रमाणीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now Aadhaar authentication can also be done on the new website
वृद्धा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को बिना आधार प्रमाणीकरण के अब पेेंशन नहीं दी जाएगी। शासनादेश के अनुसार पेंशनर्स को आधार का प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। पेंशनर्स की सुविधा और उनके आधार को प्रमाणित कराने के लिए नई वेबसाइट लांच की गई है। जिस पर लाभार्थी अपने आधार को प्रमाणित करा सकते हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिस वेबसाइट पर पेंशन के लाभार्थी जिस वेबसाइट पर आधार प्रमाणीकरण करा रहे थे, उस पर लोड था। इसके चलते लाभार्थियों को आधार प्रमाणित कराने में दिक्कत हो रही थी, समस्या को देखते हुए नई वेबसाइट बनाई गई है। नई वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी अपना आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशनर्स जल्द से जल्द अपना आधार प्रमाणित कराएं। ताकि उन्हें पेंशन की राशि भेजी जा सकें। उन्होंने बताया कि अभी तक लाभार्थी https://sspy-up.gov.in पर पेंशन को प्रमाणित करा रहे थे, लेकिन अब नई वेबसाइट https://sspy-up-swd1.upsdc.gov.in एवं https://sspy-up-swd2.upsdc.gov.in पर भी जाकर आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed