{"_id":"6805555dae251ceca00c7fde","slug":"notices-pasted-on-the-houses-of-three-accused-of-the-gang-who-grabbed-fake-insurance-claims-chandausi-news-c-204-1-chn1003-119389-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फर्जी बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के तीन फरार आरोपियों के घर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फर्जी बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के तीन फरार आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
विज्ञापन
चंदौसी। मरणासन्न व मृतकों के फर्जी बीमा करके उनके क्लेम की रकम हड़पने के मामले में गुन्नौर पुलिस ने फरार तीन सगे भाइयों के ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के दादरी स्थित मकानों पर नोटिस चस्पा किए हैं। एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा का कहना है कि इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
कई राज्यों में फैले बीमा गिरोह के नेटवर्क का जनवरी में पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। जिसमें वाराणसी के थाना कैंट के गांव फुलवरिया के रहने वाले ओंकारेश्वर मिश्रा और बबराला के अमित कुमार को काले रंग की स्कॉर्पियों में 11.40 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। इनसे मिले दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि ये गिरोह मरणासन्न या मृत व्यक्तियों के फर्जी तरीके से बीमा करने के बाद उनके बीमा क्लेम की धनराशित हड़पने का काम करता है।
इसके बाद कोतवाली गुन्नौर, रजपुरा, धनारी समेत थाना कुढ़फतेहगढ़ और बनियाठेर थाने में भी मामले पकड़े गए और मुकदमे दर्ज हुए। गुन्नौर के मुकदमे में आरोपी सगे भाई सचिन शर्मा व गौरव शर्मा ग्रेटर नोएडा में और सोनू शर्मा दिल्ली के दादरी में मकान बना कर रह रहे हैं। जो फरार चल रहे हैं। संवाद