फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notices issued to eight secretaries over the absence of 43 Panchayat Assistants.Notices issued to eight secretaries over the absence of 43 Panchayat Assistants.

Sambhal News: 43 पंचायत सहायकों की अनुपस्थिति पर आठ सचिवों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to eight secretaries over the absence of 43 Panchayat Assistants.Notices issued to eight secretaries over the absence of 43 Panchayat Assistants.
जुनावई। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों की लगातार अनुपस्थिति पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार को 43 पंचायत भवनों से पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न होने पर एडीओ पंचायत ने आठ ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की 72 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है। इनकी उपस्थिति पंचायत भवनों से ऑनलाइन दर्ज की जाती है। मंगलवार को 43 पंचायत सहायकों द्वारा ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार ने सचिव पंकज कुमार, विपिन कुमार, विकास भारती, अशोक कुमार, इंद्रेश कुमार, कपिल दयाल, खड़क सिंह और मोहित कुमार को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

नोटिस में संबंधित सचिवों से पंचायत सहायकों की अनुपस्थिति का कारण बताते हुए दो दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 मई को भी 44 पंचायत सहायकों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने पर नौ सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।


एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार ने बताया कि लगातार लापरवाही बरतने वाले और कार्य के प्रति उदासीन पंचायत सहायकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सचिवों से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत स्तर पर कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed