फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notices issued to 48 people for construction in the graveyard near Jama Masjid

Sambhal News: जामा मस्जिद के नजदीक कब्रिस्तान में निर्माण करने वाले 48 लोगों को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 48 people for construction in the graveyard near Jama Masjid
संभल। जामा मस्जिद के नजदीक कब्रिस्तान की भूमि पर बने मकान और दुकानों को लेकर प्रशासन ने 48 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। राजस्व कर्मचारियों ने नोटिस तामील करा दिए हैं। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह का कहना है कि नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। जवाब का विधिक परीक्षण किया जाएगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के पास कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश मंगलवार को कराई गई थी। जिसमें करीब चार बीघा भूमि पर कब्जा होने की पुष्टि की गई थी। मकान और दुकान स्वामी राहत पाने के लिए बुधवार को हाईकोर्ट पहुंचे लेकिन राह नहीं मिली। अब प्रशासन ने कब्जे को हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि कब्रिस्तान की पैमाइश के बाद 48 लोगों को नोटिस जारी किए। लोगों को नोटिस तामील करा दिए गए हैं। इसमें जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। जो लोग जवाब देंगे उसका विधिक परीक्षण किया जाएगा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं पाया जाता है तो कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। चूंकि 22 मकान और दुकान हैं, उनमें कई परिवार रह रहे हैं। इसलिए सभी परिवारों को अलग-अलग नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि जो लोग काबिज हैं उनका दावा है कि उनके पास बैनामे हैं लेकिन यह दस्तावेज प्रशासन के सामने नहीं पहुंचे हैं। प्रशासन का कहना है कि कब्रिस्तान की भूमि है और नॉन जेडए है। कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे की शिकायत श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी ने 12 दिसंबर को प्रशासन से की थी। जिसके बाद ही कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश की गई और अब कार्रवाई आगे बढ़ रही है।
कोट
15 दिन का समय नोटिस के अनुसार कब्जाधारकों को दिया गया है। यदि तय समय में जवाब मिलता है और संतोषजनक नहीं होता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed