फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notice to two more people to record statement in leopard death case

Sambhal News: तेंदुए की मौत मामले में बयान दर्ज कराने के लिए दो और लोगों को नोटिस

Thu, 14 Mar 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 14 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Notice to two more people to record statement in leopard death case
संभल। हयातनगर के गांव धतरा में 22 फरवरी को ग्रामीण के घर से पकड़े गए तेंदुए की मौत के मामले की जांच में अभी पूरी नहीं हुई है। बुधवार दो और लोगों को मामले में बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस मिले हैं।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धतरा में 22 फरवरी को ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए की रेस्क्यू के दौरान मौत हो गई थी। मामले में वन विभाग की टीम जांच कर रही है। बुधवार को मुरादाबाद वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी की ओर से गांव के गंगाराम सैनी और रामकुंवर सैनी को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को संभल स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर तेंदुए की मौत के मामले में अपना बयान दर्ज कराएं। यदि कोई साक्ष्य है तो वह भी उपलब्ध कराएं। बता दें कि इसी मामले में पांच मार्च को पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के सेक्शन अधिकारी यादव चंद्र बेलवाल चार ग्रामीणों के बयान दर्ज किए थे, इनमें दो के बयान गलत होने पर दोबारा बयान होने हैं।
विज्ञापन


गांव तिमनपुर में फिर दिखी तेंदुए की हलचल
संभल। गांव तिमनपुर में तेंदुए की हलचल मंगलवार को फिर देखने को मिली है। वन विभाग की टीम ने पिंजरे का स्थान बदला है। जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके। बकरी शाम के समय बांधी जा रही है। एक सप्ताह से पिंजरा लगाकर टीम निगरानी कर रही है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 16 फरवरी से अलग अलग समय पर कई बार तेंदुआ देखा गया है। 29 फरवरी को एक गन्ने के खेत से निकलते हुए वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद से ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। जिस गन्ने के खेत में कई बार तेंदुआ देखा गया है वहां पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। जो किसान जाते हैं वह अकेले नहीं जा रहे। कई लोग मिलकर खेतों पर जाते हैं। राहत की बात यह है कि गांव तिमनपुर में लगातार तेंदुआ दिखने के बाद भी किसी पर हमलावर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed