{"_id":"5e5d57128ebc3eeb6b667895","slug":"notice-to-sambhal-violence-sambhal-news-mbd341933155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के अंदेशे में अब नोटिस थमा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल के अंदेशे में अब नोटिस थमा रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/संभल। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन एहतियाती कार्रवाई में जुट गया है। जहां संवेदनशीलता के अनुसार सतर्कता बरती जा रही है वहीं उन लोगों को लाल नोटिस दिए जा रहे हैं जिन लोगों की गतिविधियों से अमन को आंच आ सकती है।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन हिंसक होने की वजह से संभल जिले में 19 व 20 दिसंबर को बवाल हो गया था। चंदौसी और संभल में तोड़फोड़ व आगजनी हुई। संभल में दो लोगों की जान गई थी। सार्वजनिक संपत्ति को बीस लाख रुपये की क्षति हुई जिस पर 70 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बवाल के बाद यह पहली होली है। इसलिए प्रशासन कुछ ज्यादा ही सतर्क नजर आ रहा है क्योंकि होली पर जरा सी चूक बड़े बवाल की वजह बन सकती है। इस अंदेशे में हर बिंदु पर ध्यान दिया जा रहा है।
संभल जिले में 1039 स्थानों पर होलिका दहन होना है। होलिकादहन 9 मार्च को है और रंगों की होली 10 मार्च को खेली जाएगी। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इसे लेकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हो चुकी है। चंदौसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ऐसे 50 लोगों को लाल नोटिस थमाए हैं जिनसे पुलिस को शांति भंग होने का खतरा है या किसी बवाल का अंदेशा है। नोटिस के साथ नसीहत भी पुलिस ने दी। कहा गया है कि अगर शांति व्यवस्था को खतरा होता हो नोटिस प्राप्त करने वालों की जवाबदेही तय होगी। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा कि होली का त्योहार है और अतीत में हुए विवादों को देखते हुए पुलिस ने लाल नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन
नोटिस प्राप्त करने वाले लोगों की जिम्मेदारी है कि वे अमन के लिए सक्रियता दिखाएं। अगर कहीं कोई अफवाह फैलती है तो इन सबकी जिम्मेदारी है कि वे तत्काल पुलिस को अवगत कराएं और पुलिस उन लोगों पर कार्रवाई करेगी। अमन को आंच पहुंचाने वाले संदेश को प्रसारित और प्रचारित करने के आरोपी हैं। वहीं संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिन लोगों से अमन को आंच आने का खतरा हो सकता है, पुलिस उन्हें चिह्नित कर रही है और उन्हें लाल नोटिस दिए जाएंगे ताकि त्योहार पर अमन चैन कायम रहे।
यह है नोटिस
चंदौसी। नोटिस में कहा गया है कि होली के पावन पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। अन्यथा शांति भंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मी इस नोटिस को उन्हीं लोगों के हाथ में थमा रहे हैं जिनसे पुलिस को शांति भंग होने का खतरा है। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांवों में पुलिस के उप निरीक्षकों और बीट कांस्टेबिल ने यह नोटिस लोगों के हाथ में दिए हैं और नोटिस देते वक्त यह भी कहा है कि अगर शांति व्यवस्था भंग होती है तो कार्रवाई की जाएगी। उनकी भी जवाबदेही तय होगी। जिन लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं उन्हें निरोधात्मक कार्रवाई के तहत पाबंद करने की तैयारी है। इसके तहत चिह्नित लोगों के खिलाफ पुलिस की चालानी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी की अदालत में जाएगी। जहां पर संबंधित व्यक्ति को पेश होकर अपनी जमानत करानी होगी।