{"_id":"674261b04b57ce94670e2bb6","slug":"notice-to-mp-to-maintain-control-over-language-500-people-held-under-bonds-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116768-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद को भाषा पर संयम रखने के लिए नोटिस, 500 लोग मुचलकों में पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद को भाषा पर संयम रखने के लिए नोटिस, 500 लोग मुचलकों में पाबंद
Sun, 24 Nov 2024 04:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नखासा थाना पुलिस ने नोटिस देकर भाषा पर संयम रखने की चेतावनी दी है। यदि माहौल बिगड़ता है जिम्मेदारी तय करने की भी बात कही है। इसके अलावा शहर के 500 लोग जमानत मुचलकों से पाबंद किए गए हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को 10 लाख रुपये के जमानत मुचलके से पाबंद किया है।
एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि जामा मस्जिद का सर्वे न्यायालय के आदेश से हो रहा है। इसलिए शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लोगों से संवाद भी किया जा रहा है। जिन लोगों से माहौल बिगड़ने का अंदेशा है। ऐसे लोग चिह्नित कर मुचलकों में पाबंद किए गए हैं। शनिवार को 500 लोगों को जमानत मुचलकों से पाबंद किए जाने की कार्रवाई की गई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सांसद को नोटिस तामील कराया गया है। जिन लोगों से अशांति का अंदेशा है, उनको पाबंद किए जाने की कार्रवाई जारी है। अभी भी चिह्नित किए जा रहे हैं। मालूम हो सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क को भी शुक्रवार को दस लाख रुपये के जमानत मुचलके से पाबंद किया गया था।